न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:18 AM IST
ख़बर सुनें
अभियान के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच अधिकाधिक संख्या में लोग महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के शपथ पत्र भरेंगे। इस महाअभियान में विभिन्न संगठन, विवि के छात्रों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य हौसला बढ़ाने जाएंगी। एसजीआरआर विश्वविद्यालय में डीजी क्राइम अशोक कुमार छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेंगे। वह उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देंगे। उत्तरांचल विश्वविद्यालय और विवि के लॉ कॉलेज व सभी संस्थानों में सामूहिक शपथ पत्र भरने का कार्यक्रम होगा।
यह रखें ख्याल
-शपथ पत्र केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही भरे जाएंगे।
-आप जहां भी हैं, वहां अमर उजाला की कीर्तिमान महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
-शपथ पत्र को पूर्ण भरना है। इसमें कोई भी एंट्री अधूरी नहीं छोड़नी है नहीं तो शपथपत्र मान्य नहीं होगा।
-शपथ पत्र को भरने के बाद संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध करा दें ताकि वह सुरक्षित तौर पर अमर उजाला के पास पहुंच सके।